प्रतिनिधि, जमशेदपुर। वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों के संदर्भ में पूरे देश में विभिन्न सैनिक संस्थाओं के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। यूनाइटेड फ्रंट के आह्वान पर विभिन्न सैनिक संस्थाएं प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री एवं राष्ट्रपति को ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं से निरंतर अवगत करा रहे हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने भी प्रधानमंत्री के नाम व्यक्तिगत पत्र लिखकर वन रैंक वन पेंशन एवं समान मिलिट्री सर्विस पे की मांग की है। इसके अलावा पूरे देश में संवैधानिक तरीके से धरना एवं अपने जनप्रतिनिधियों को पूर्व सैनिकों के द्वारा अपना मांग पत्र सौंपा जा रहा है।
यूनाइटेड फ्रंट झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला मंत्री दिनेश सिंह, अशोक श्रीवास्तव,प्रमोद कुमार,कुंदन सिंह,सतनाम सिंह, उपेंद्र प्रसाद सिंह,शेख अनवर ,ब्रजकिशोर सिंह,नवल किशोर आदि ने इस अभियान की शुरुआत की आने वाले दिनों में जिले के सभी पूर्व सैनिक प्रधानमंत्री को पत्र भेजेंगे।





