प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर सोमवार टीम ने पोटका थाना अंतर्गत रानी कुदर गांव में छापेमारी कर 5 अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया। साथ ही भट्टियों के आसपास शराब चुलाई के लिए ड्रमों में रखे गए जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया। वहीं सप्लाई के लिए तैयार अवैध शराब भी जब्त किया।





इस दौरान छापेमारी की भनक लगते ही भट्टी संचालक मौके से फरार होने में सफल रहे। जिनके विरुद्ध टीम ने मामला भी दर्ज किया है। मौके से टीम ने 16000 किलो जावा महुआ और 230 लीटर महुआ शराब जब्त किया है।