प्रतिनिधि, खरौंधी। खरौंधी प्रखंड के अरंगी पंचायत में बुधवार को सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए 1243 लोगों का आवेदन मिला,जिसमें कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट 225 मामलों का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम में सबसे अधिक अबुआ आवास का 905 आवेदन प्राप्त हुआ। जबकि राशन कार्ड का 95, पशुपालन से 29, पेंशन 11 , जॉब कार्ड 36 ,सावित्रीबाई फुले 24, कंबल के लिए 10 आवेदन मिला। स्वास्थ्य विभाग के लिए 94,इसमें पेंशन 11 लोगों का स्वीकृत किया गया। 10 लोगों का को कंबल वितरण किया गया। 36 लोगों को जॉब कार्ड दिया गया। सावित्रीबाई फुले योजना के तहत 24 लोगों का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। आयुष्मान कार्ड 19 , स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 95 लोगों को दवा वितरण किया गया।





अरंगी पंचायत में योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही,जिसमें अंचलाधिकारी सुनील कुमार, बीडीओ रविंद्र कुमार ,प्रमुख आभा रानी, जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान,उप प्रमुख देवदत प्रसाद, मुखिया फुलकुमारी देवी ने लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं अलग-अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग आवेदन देने का आग्रह किया।इस मौके पर अरंगी पंचायत अंतर्गत वैसे लोग जो दूसरे राज्यों में कमाने के लिए गए हैं या जाते हैं। उनका ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का अपील किया गया।





इस मौके पूर्व मुखिया शिवकुमार यादव, उप मुखिया प्रमोद कुमार ,मनरेगा बीपीओ कमलेश पासवान , पंचायत सेवक विनोद पासवान,बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश रजक, रोजगार सेवक गुलाब पासवान ऑपरेटर मनीष कुमार मेहता,आनंद कुमार गुप्ता, मुसाफिर साह ,रोजगार सेवक सुनील कुमार,आनंद कुमार गुप्ता कपिल सिंह सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।