पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी (चतरा)। हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इसी कड़ी में इटखोरी झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष ने बीडीओ सोमनाथ बाकीरा,सीओ सविता कुमारी और ब्लॉक के सुपरवाइजर प्रमेश्वरी किस्कू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर एक मिसाल कायम किया।





प्रखंड उपाध्यक्ष ने कहा कि इटखोरी बीडीओ सोमनाथ बांकीरा से सरकार के कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही हैं उन सब योजनाओं को अपने प्रखंड कर्मियों के मदद से लोगों तक पहुंचाया जा सके।ताकि इससे कोई वंचित न रह जाये,यह सरकार जनता की सरकार है,योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनियमिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।