प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय सिद्धो कानू युवा खेल क्लब के गठन को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांव में गठित क्लब के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह,प्रमुख अनीता यादव,सीताराम रजक,उज्जवल सिंह,चितरंजन शर्मा के अलावा कई अन्य कर्मी उपस्थित थे।





बैठक में प्रखंड स्तरीय सिद्धो कानू युवा खेल क्लब का गठन किया गया। गठित क्लब में प्रमोद कुमार यादव को अध्यक्ष,संतोष कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष व राजू भोक्ता को सचिव मनोनीत किया गया।इस प्रकार दस सदस्यीय टीम में सुभाष राम,मनीष दांगी, प्रीतम भोक्ता,भोला ठाकुर, रोहित कुमार,सुरेश कुमार भारती,शैलेंद्र कुमार यादव सहित अन्य को रखा गया है।





प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह गठन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के तत्वाधान में की गई है।गठित टीम के सदस्यों को रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया गया है।