प्रतिनिधि,बगोदर। बगोदर प्रखंड कार्यालय परिसर में लोगों को मधुमक्खियों का भय सता रहा है। बता दे कि एक व्यक्ति 4 दिन पूर्व अपने निजी काम से बगोदर सरिया अनुमंडल कार्यालय गया हुआ था।तभी अचानक अनुमण्डल परिसर में मधुमक्खियों के झुण्ड ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।मृतक युवक की पहचान बगोदर प्रखण्ड अन्तर्गत कुदर पंचायत के युवक अशरफ अंसारी के रूप में हुई थी।





इस घटना के बाद से लोग सुनते है कि यहां मधुमक्खियों का छत है। ये सुनकर लोगों के मन में डर सताने लगता है कि कब किस पर, किस समय मधुमक्खियां हमला कर दे, यह कहना मुश्किल है।हालांकि मधुमक्खी के हमले से मौत की यह पहली और नयी घटना नही है,लेकिन सरकार के द्वारा मधुमक्खियों के हमले से मौत मामले में मृतक के आश्रितों को किसी तरह का लाभ नही मिल पाया है,लेकिन अनुमण्डल परिसर में हुए घटना की सूचना पर विधायक विनोद सिंह ने विधानसभा में मधुमुक्खियों की घटना का मामला उठाया।