प्रतिनिधि,चतरा। सरकार और प्रशासन लगातार नक्सली संगठन क़ो लेकर छापेमारी एवं जागरूकता अभियान चला रही है। कई नक्सली इस संगठन क़ो छोड़ पुलिस के सामने आत्मसर्पण कर समाज के मुख्य धारा से जुड़कर सरकारी लाभ ले सके और अपने परिवार के साथ बच्चें क़ो सही शिक्षा दे कर सही राह पर ले जा सके। वहीं दूसरी ओर चतरा पुलिस अधीक्षक क़ो गुप्त सूचना मिली थी कि ईटखोरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सरहेता के सलोनी जंगल में प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली संगठन के लोग बड़ी घटना क़ो अंजाम देने की योजना बना रहे है।इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक वसीम रजा को छापेमारी के लिये टीम गठित करने क़ा आदेश दिया।





पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुये जंगल में छापेमारी अभियान चलाया।इसी क्रम में पुलिस ने दो लोगों क़ो देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार व्यक्ति में मुकेश राणा पिता जागेश्वर राणा ग्राम सरहेता थाना ईटखोरी निवासी है तथा दूसरा व्यक्ति भोला सिंह पिता माधो भोक्ता देवरिया जिला चतरा निवासी है।इसमें मुकेश राणा पर विभिन्न थानो में कई केस दर्ज हैं।





इस छापेमारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक केदार राम , प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक वसीम रज्जा ,पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली ,थाना प्रभारी विनोद कुमार ,पुलिस अवर निरीक्षक बंटी यादव ,अनिल कुमार और कई शस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।