पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सीपीआईएम प्रत्याशी गोपीन सोरेन को जीत दिलाने को लेकर पाकुड़ शहर में सीपीआईएम के पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पैदल रैली निकाला।यह रैली शहर के मुख्य सड़क होते हुए गांधी चौक तक निकाला गया।





रैली में शामिल सीपीआईएम के राज्य सचिव सदस्य मोहम्मद इकबाल ने बताया कि सीपीआईएम पार्टी पूरे झारखंड में सिर्फ राजमहल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। सीपीआईएम पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है,लेकिन इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा को टिकट मिलने से सीपीआईएम अपना प्रत्याशी खड़ा किया है।क्योंकि झामुमो प्रत्याशी न जनता के हित में है और नहीं पार्टी के हित के लिए है। उन्होंने कहा कि झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा पिछले 10 वर्षों से राजमहल क्षेत्र को बेचने का काम किया है, अडानी पावर प्लांट में सांसद अगुवाई कर रहे हैं, राजमहल गंगा से अडानी पावर प्लांट को पानी जा रहा है,जिससे गंगा सूख रही है और जल पर संकट छा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विजय हांसदा के निर्देश पर बोआरीजोर में जनता की जमीन को बुलडोजर से चलाया गया और गरीब आदिवासियों को विस्थापित होना पड़ा।





केंद्र सरकार को लेकर उन्होंने कहा की संथाल परगना बांग्लादेशियों का हब बनता जा रहा है। यह केंद्र की गलती है बांग्लादेश और भारत की सीमा को सही ढंग से गृह मंत्री अमित शाह ने मजबूत नहीं किया,जिसका खामियाजा साहिबगंज और पाकुड़ जिले सहित पूरे संथाल परगना के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। इस रैली में शिवानी पाल सहित दर्जनों महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।