धनबाद।प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना हैं।इस योजना से खिलवाड़ रुक नहीं रहा है। एक हफ्ते में दूसरी बार घूसखोरी का मामला पकड़ा गया है।बोकारो की एंटी करप्शन टीम ने धनबाद से प्रधानमंत्री आवास योजना के कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार को रंगेहाथ 10 हजार घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है।



घूसखोर दीपक कुमार मुखिया हाकिम महतो से घूस ले रहा था।प्रधानमंत्री आवास योजना को पूरा करने के एवज में घूस मांग रहा था।बोकारो के मुखिया ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी।एंटी करप्शन की टीम ने योजना बनाकर मुखिया को उसके पास भेजा और जरीडीह थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास से दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।



इससे पहले एंटी करप्शन ब्यूरो धनबाद की टीम ने बोकारो के कसमार प्रखंड अंतर्गत सोनपुरा पंचायत के सेवक रामजस चौधरी को पिछले शनिवार को दो हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। वह भी प्रधानमंत्री आवास योजना की संचिका को आगे बढ़ाने के लिए दो हजार रुपये रिश्वत ले रहा था।



बीबी मरियम खातून के प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन दिया था। संचिका को आगे बढ़ान के लिए दो हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। एसीबी ने मरियम के बेटे को दो हजार रुपये देकर पंचायत सेवक को देने के लिए भेजा। मरियम के बेटे सौहेल जैसे ही रुपये दे रहा था एसीबी ने पकड़ लिया था।