प्रतिनिधि, मेदिनीनगर,सतबरवा,पलामू।पलामू जिले के आदिवासी आदिम जनजाति परहिया के उत्थान और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन मन योजना के अभियान की शुरुआत सतबरवा प्रखंड के हुडमुड गांव में शिविर लगा कर पलामू जिला प्रशासन ने किया।पलामू जिले के सांसद बीडी राम,उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त रवि रंजन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी समेत बड़े पैमाने पर जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए सांसद बीडी राम ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आदिम जनजातियों के विकास के लिए और उनके जीवन स्तर में उत्थान के लिए भरपूर काम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीने का पानी, आवास,राशन कार्ड,आयुष्मान कार्ड और सड़क की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। आदिम जन जातियों के जीवन स्तर में उत्थान और विकास के लिए सरकार द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार द्वारा ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
आदिवासी आदिम जनजाति परहिया के सर्वांगीण विकास के लिए 11 योजनाओं की शुरुआत करते हुए जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि आदिम परिया जनजाति के समुचित विकास के लिए उनके लिए और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जो योजना आज आरंभ की जा रही है उसकी समीक्षा जिले के सक्षम पदाधिकारी के द्वारा समय-समय पर की जाती रहेगी।
आयोजित शिविर में बडे पैमाने पर लोगों के हेल्थ चेकअप किए गए दवाइयां दी गई,आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया,आधार राशन कार्ड दिए गए। लगे हाथ जन धन खाते भी खोले गए।
इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधि भी बड़े पैमाने पर उपस्थित रहे।प्रखंड प्रमुख रीमा देवी,जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी,दुलसुलमा ग्राम पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, पंचायत समिति सदस्य जगदीश सिंह,बड़ी ग्राम पंचायत की मुखिया निरुतमा कुमारी मुख्य रूप से शामिल रहे।
इस कार्यक्रम के आयोजन से विलुप्त हो रहे आदिम जनजाति के परहिया लोगों में बेहद आत्मविश्वास देखा गया। उनके भीतर आशा की किरण दिखी। सांसद और उपायुक्त पलामू के वक्तव्य से वे बेहद आशान्वित नजर आए। इस तरह की बातें करते हुए भी आपस में देखें और सुने गए।
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पलामू जिले के सांसद बीडी राम,उपयुक्त पलामू शशि रंजन तथा उप विकास आयुक्त रवि आनंद कार्यक्रम शामिल हुए।इस अवसर पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि परहिया आदिम जनजाति झारखंड मे विलुप्तप्राय जनजाति है जिसका संवर्धन और संरक्षण अभियान चलाना अतिआवश्यक है।





