प्रतिनिधि,बड़कागांव। प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित प्रधानमंत्री आवास योजना के समन्वयक रिंकू रविदास का कटकमसांडी प्रखंड स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई की गई। प्रखंड सभागार में विदाई समारोह का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एवं प्रधान लिपिक मोहम्मद खुर्शीद आलम की संचालन में आयोजन किया गया।सर्वप्रथम रिंकू रविदास को फूल माला पहनाकर एवं भिन्न भिन्न प्रकार के उपहार देकर विदाई दी गई।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ पांडे ने कहा कि रिंकू कुमार के सही कोऑर्डिनेटर के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना पूरे जिले में निष्पादन करने में अव्वल रहा है। इसके लिए रिंकू कुमार एवं इनके सभी टीम बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण सरकारी कर्मी का एक दस्तूर है। इनसे सीख कर आगे और बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। ये जहां भी जा रहे हैं उस प्रखंड में भी बेहतर कार्य के लिए मैं कामना करता हूं।
समारोह के दौरान प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित लिपिक सचिन कुमार का 21वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। समारोह में प्रखंड पशु चिकित्सक डॉक्टर एल गोसाई सिंह, मनरेगा बीपीओ हीरो महतो, अरुण कुमार, नाजिर संजय रजक, मुखिया वासुदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार, ललित महतो, पंचायत सचिव खुश नारायण मेहता, अशोक नारायण तिवारी, धनेश्वर प्रसाद, जगन्नाथ सिंह यादव, जयप्रकाश पांडे, गोपाल कुमार, मुकेश कुमार, अरविंद दांगी, धीरज कुमार सिंह, चाणक्य कुमार, इजहार अहमद, रंजू कुमारी, संगम कुमारी, रविंद्र कुमार, बुधन साव, प्रकाश कुमार, आनंद कुशवाहा, विवेक सिंह, ढलन साहू, चंद्रिका साहू,गीता देवी सहित बड़ी संख्या में प्रखंड कर्मी एवं प्रखंड के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।





