प्रतिनिधि,दुमका। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका (प्लस टू जिला स्कूल, दुमका) के प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण करने पर युवा एवं कर्मठ प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राज हंस को विद्यालय परिवार ने अभिनन्दन करते हुए सम्मानित किया।अभिनन्दन समारोह के बाद प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राज हंस की अध्यक्षता में विद्यालय में शैक्षणिक उत्थान, छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं विद्यालय में ठहराव,विद्यालय एवं छात्रों का सर्वांगीण विकास, 2024 में होने वाले मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल आयोजन एवं अन्य कई मुद्दों पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया।





अभिनन्दन समारोह में सम्मानित होने के बाद विद्यालय के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राज हंस ने कहा कि इस उत्कृष्ट विद्यालय में उत्कृष्ट कार्यशैली को धरातल पर उतारकर यहां के छात्र छात्राओं को उत्कृष्टता के चर्मोत्कर्ष पर पहुंचाना एवं विद्यालय तथा छात्रों का सर्वांगीण विकास मेरे कार्यकाल का महत्वपूर्ण प्राथमिकता की सूची में होगा। इस महत्वकांक्षी कार्य के सफल संपादन के लिए विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को सक्रिय सहयोग की जरूरत है।





प्रभारी प्राचार्य श्री राजहंस ने कहा कि सभी के सहयोग से ही किसी भी संस्था को उत्कृष्ट संस्था के रूप में पदस्थापित किया जा सकता है। श्री राजहंस ने कहा कि विद्यालय में पठन पाठन उत्कृष्ट हो,विद्यालय में छात्र छात्राओं की उपस्थिति एवं विद्यालय में ठहराव शत प्रतिशत हो इस पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। सभी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करे ताकि विद्यालय राज्य का सबसे उत्कृष्ट विद्यालय में जाना जाय।





प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राजहंस को अभिनन्दन करते हुए पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ0 दिलीप कुमार झा ने कहा कि प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राजहंस के रूप में विद्यालय को एक युवा एवं अपने दायित्वों को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने वाला एक कर्मठ नेतृत्व कर्ता मिला है, जिनके नेतृत्व में एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग से विद्यालय एवं यहां के छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होगा।





पीजीटी शिक्षक एवं इंटर संकाय प्रभारी मुद्दसर सुल्तान ने कहा कि प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राजहंस के नेतृत्व में हम लोग विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। पीजीटी शिक्षक अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में पूरा विद्यालय प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राज हंस को सक्रिय सहयोग करेगा।





वोकेशनल संकाय के शिक्षक संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यालय में छात्रों का उपस्थिति एवं ठहराव शत प्रतिशत हो इस पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को ध्यान देना होगा। टीजीटी शिक्षिका लखी टुडू ने प्रभारी प्राचार्य का अभिनन्दन करते हुए कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय परिवार के सभी सदस्य प्रभारी प्राचार्य के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मौके पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।