प्रतिनिधि,सिंदरी।सीबीएसई के दसवीं बोर्ड की परीक्षाओं में प्रयास इंडिया के छात्रों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। हर साल की तरह इस साल भी संस्था का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। संस्था में पढ़ने वाले छात्र कृष कुमार कुशवाहा और हर्ष कुमार सिंह ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इसके साथ श्रेया कुमारी ने 84.2 प्रतिशत, लक्ष्मी प्रिया बारिक ने 80.2प्रतिशत, अर्चना कुमारी ने 79 प्रतिशत, अनुराग कुमार ने 71.6 प्रू और चाहत कुमारी ने 65 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
छात्र छात्राओं से बात करने पर उन्होंने बताया की वो अपने परीक्षा परिणाम से खुश है और उनकी सफलता का श्रेय पूरी तरह से उनके परिजनों और प्रयास इंडिया को जाता है। प्रयास इंडिया निःशुल्क शिक्षा के क्षेत्र में पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से सराहनीय कार्य कर रहा है। सफल अभ्यर्थियों ने संस्था में पढ़ा रहे स्वयंसेवकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके साथ और समर्थन के बिना ये संभव नहीं था।





