प्रतिनिधि,इटखोरी (चतरा)। इटखोरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पिछले 12 अगस्त को इटखोरी थाना क्षेत्र के नगवां पुल के समीप 38 मवेशी लदे एक कंटेनर संख्या एनएल 01एल 1544 को इटखोरी पुलिस ने जप्त किया था। साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के भोट थाना जिला रामपुर का रहने वाला मोहम्मद पिता वाहिद अली उम्र 20 वर्ष, मोहम्मद जाकिल पिता स्वर्गीय इब्राहिम उम्र 54 वर्ष कुरैशी मोहल्ला थाना लोहरदगा जिला लोहरदगा, मोहम्मद कुर्बान अंसारी उम्र 28 वर्ष थाना लोहरदगा को पशु क्रूरता की सुसंगत धाराओं में चतरा जेल भेजा गया था। उसी के प्राथमिक अभियुक्त को इटखोरी थाना कांड संख्या-97/23 दिनांक-12.08.2023 धारा 414/24 भारतीय दंड विधान एवं पशु क्रूरता अधिनियम सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिक अभियुक्त तबारक अंसारी पिता सफदर अंसारी साकिन चिरी बरवाटोली, पोस्ट चिरी थाना कुडू जिला लोहरदगा को लोहरदगा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।इस कांड में तीन नामजद प्राथमिक अभियुक्त मोहम्मद वाहिद अली साकीन रामपुर सनैया सुख थाना भोट जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, मोहम्मद जकिल उम्र 54 वर्ष पिता महरूम इब्राहिम साकीन कुरैशी मोहल्ला थाना लोहरदगा जिला लोहरदगा एवं कुर्बान अंसारी 28 वर्ष पिता मोहम्मद अंसारी साकीन राहत नगर थाना लोहरदगा जिला लोहरदगा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।छापामारी दल में थाना प्रभारी विनोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षी रोहित राम, एवं हवलदार जगदीश उरांव शामिल थे।





