प्रतिनिधि,बलियापुर। सिंदरी विधानसभा के अंतर्गत प्रिंस क्लब इस वर्ष अपने 50 वर्ष की उपलक्ष में स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जा रहा है। प्रिंस क्लब में दुर्गापूजा सन 1973 से की जा रही है। स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में भव्य पूजा का आयोजन किए जाने का कमिटी ने फैसला किया। इस वर्ष गेटवे ऑफ इंडिया के प्रारूप को पंडाल के रूप में बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 60 फीट चौड़ाई 40 फीट होगी। इस वर्ष कमेटी द्वारा मेला का भी आयोजन किया जा रहा है।कमेटी के स्थाई संरक्षक बिंदेश्वरी सिंह,पूजा के संगरक्षक राज बिहारी यादव, कौशल सिंह, अध्यक्ष रूपेश कुमार मुन्ना, उपाध्यक्ष कपिल सिंह, उमेश मिश्रा, अरविंद खत्री, पप्पू शर्मा, राजू यादव सचिव दीपक मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उर्फ टुन्नू सिंह है।





