लखनऊ।कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में ब्लाॅक प्रमख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा व महिलाओं के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका ने कहा है कि यूपी में अराजकता का माहौल है।प्रियंका ने शनिवार को ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है। प्रियंका ने इसके साथ ही एक खबर की कटिंग भी पोस्ट की है जिसमे लिखा है उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ब्लाॅक प्रमुखों के चुनाव में आठ जुलाई को नामांकन के दौरान कन्नौज, लखीमपुर खीरी सीतापुर उन्नाव गोरखपुर से हिंसा तथा महिलाओं के साथ साथ अभद्रता हुई।प्रियंका ने कहा कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। एक महिला को नामांकन करने से रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही,व्यवहार वही,प्रियंका ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें एक महिला को नामांकन के लिए जाने से जबरन रोकने के प्रयास हो रहा है और उसके साथ अभद्रता की जा रही है।
प्रियंका ने कहा यूपी में हिंसा का नाम अब मास्टर स्ट्रोक
प्रियंका ने कहा यूपी में हिंसा का नाम अब मास्टर स्ट्रोक <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

