प्रियंका ने पीएम मोदी को लिखा पत्र,लखनऊ में आज अजय अजय मिश्रा के साथ साझा न करें मंच
प्रियंका ने पीएम मोदी को लिखा पत्र,लखनऊ में आज अजय मिश्रा के साथ साझा न करें मंच <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है।प्रियंका ने पत्र में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी को बर्खास्त करने की मांग की है।पहले भी कांग्रेस और विपक्षी दलों की तरफ से ये मांग उठती रही है।प्रियंका ने साफ किया कि हम पीएम के कृषि कानून रद्द किए जाने के फैसले का स्वागत करते हैं,लेकिन लखीमपुर खीरी हिंसा में गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी के नीचे कुचले गए किसानों के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
प्रियंका ने पत्र में लिखा कि मैं लखीमपुर के शहीद किसानों के परिजनों से मिली हूं और वो असहनीय पीड़ा में हैं।सभी परिवारों का कहना है कि वो सिर्फ अपने शहीद परिजनों के लिए न्याय चाहते हैं और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पद पर बने रहते हुए उनको न्याय की कोई उम्मीद नहीं है।लखीमपुर खीरी किसान नरसंहार में अन्नदाताओं के साथ हुई क्रूरता को पूरे देश ने देखा।आपको यह जानकारी भी है कि किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलने का मुख्य आरोपी आपकी सरकार के केंद्रीय गृहराज्य मंत्री का बेटा है।
प्रियंका ने अपने पत्र में आगे लिखा कि राजनीतिक दबाव के कारण इस मामले में यूपी सरकार ने शुरुआत से ही न्याय की आवाज को दबाने का प्रयास किया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस संदर्भ में कहा कि सरकार की मंशा देखकर लगता है कि सरकार किसी विशेष आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।यदि आप आज लखनऊ में होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस में आरोपी के पिता के साथ मंच साझा करते हैं तो पीड़ित परिवारों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि आप अभी भी क़ातिलों का संरक्षण करने वालों के साथ खड़े हैं। यह किसान सत्याग्रह में शहीद 700 से अधिक किसानों का घोर अपमान होगा।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं और आज उनके दौरे का दूसरा दिन है और आज वो लखनऊ में हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। इस सम्मेलन में राज्यों और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हो रही है।प्रधानमंत्री कल वीरों की धरती महोबा और झांसी में थे।कई अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और कई नई योजनाओं की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को झांसी में 3,425 करोड़ रुपये से अधिक के लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।झांसी में बुधवार से शुरू हुए तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व के समापन समारोह में हिस्सा लेने यहां आए प्रधानमंत्री ने जिले के गरौठा में 600 मेगावाट के अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क की आधारशिला रखी, जिसका निर्माण करीब 3,013 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इससे सस्ती बिजली और ग्रिड को स्थिरता प्रदान करने में मदद मिलेगी।
संबंधित ख़बरें

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

