जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा गांव के प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर अपनी जान दे।शुक्रवार की सुबह 20 वर्षीय जयदेव महतो और 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव गांव से कुछ दूर पर पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता हुआ दिखा।
घटना की सूचना मिलते ही पटमदा डीएसपी सुमित कुमार, इंस्पेक्टर हीरालाल महतो, थाना प्रभारी शंकर लकड़ा घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने दोनों परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइट नोट, मोबाइल, रस्सी व कलम बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में जयदेव ने लिखा कि दोनों ने शादी कर ली है। अब उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता। दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार जयदेव बीए का छात्र था और लड़की इंटर की छात्रा थी।जयदेव ने कुछ दिनों पहले ही अपने घर में लड़की के बारे में बताया था,लेकिन घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया था।जयदेव गुरुवार की रात से घर से गायब था।परिजनों ने बहुत खोजा पर वो नहीं मिला। सुबह खबर मिली कि उसका शव पेड़ से लटका हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। नाबालिग इंटरमीडिएट की छात्रा थी, जबकि युवक जयदेव महतो डिग्री कॉलेज जाल्ला का पार्ट वन का छात्र था।





