लखनऊ।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को स्पेशल ट्रेन से लखनऊ से 11 बजकर 30 मिनट पर राम नगरी अयोध्या पहुंचेंगे।राष्ट्रपति राम नगरी में लगभग चार घंटे तक रहेंगे और इस दौरान दर्शन-पूजन भी करेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या रेलवे स्टेशन से महामहिम रामकथा पार्क पहुंचेंगे और यहां पर रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रपति के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। राष्ट्रपति श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र द्वारा श्रीराम मंदिर के निर्माण संबंधी प्रगति की जानकारी भी लेंगे।राष्ट्रपति हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन करने जाएंगे।राष्ट्रपति श्रीराम जन्मभूमि स्थित मंदिर में रामलला का दर्शन करने के बाद पौधरोपण करेंगे।राष्ट्रपति स्पेशल ट्रेन से लखनऊ वापस लौट आएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। शनिवार को जिला प्रशासन ने रिहर्सल भी किया।





