प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड मुख्यालय में संचालित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता उपस्थित हुए। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में ज़िला परिषद अध्यक्षा ममता देवी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, प्रखंड प्रमुख अनीता यादव,अंचलाधिकारी जय शंकर पाठक,सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी,नागेश्वर दांगी, सत्येंद्र कुमार कुशवाहा उपस्थित थे।
मंत्री सत्यानन्द भोक्ता के विद्यालय पहुंचते ही छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाते हुए सभा स्थल तक ले जाया गया तथा विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अंगवस्त्र व गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। साथ ही मंत्री सत्यानंद भोक्ता के द्वारा विद्यालय के शिक्षकों को भी अंगवस्त्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता व उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई।
मंत्री सत्यानंद भोगता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के जगत में गिद्धौर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। शिक्षा बहुत बड़ी दौलत है। इसी जगह से लोग नेता, मंत्री,एसपी डीएसपी व शिक्षक बनते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में जल्द ही एक भवन का निर्माण कराया जाएगा ताकि कोई भी समारोह करने में कठिनाई का सामना ना करना पड़े।प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय के छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कला दिखाई।
मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने शिक्षा के प्रति मैट्रिक व इंटर में बेहतर अंक हासिल करने वाले तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेघावी छात्र छात्राओं को +2गंगा स्मारक उच्च विद्यालय स्मृति चिन्ह, मेडल देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अंशु कुशवाहा, शशि कुमार,नेहा कुमारी,पंकज कुमार यादव,रेनू कुमारी,रूपरानी कुमारी,मधु कुमारी,रोहित राज, औचित्य कुमार,गगन कुमार गुप्ता, मोहम्मद शमशाद,सौरभ कुमार दांगी,दुर्गेश कुमार,लक्की कुमार,आफरीन परवीन शामिल हैं।
मौके पर 20सूत्री अध्यक्ष विनोद पासवान, थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव,20 सूत्री उपाध्यक्ष रामदेव यादव,20 सूत्री सदस्य मनोज कुमार वर्मा,पूर्व जीप सदस्य राम लखन दांगी, मनोज कुमार कुशवाहा,कपिल कुमार,राजू लाल वर्मा,समाजसेवी बालेश्वर यादव,राजेश कुशवाहा उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह,शिक्षक रमजान अली अंसारी, कृष्णा कुमार टिंकू,सरोज कुमार,राजीव नयन प्रसाद डॉक्टर राजीव कुमार दास,विपिन कुमार, बसंत मिश्रा, तमीम अहमद,संतोष सेठ,गेंदों रविदास, सरोज कुमार, पंकज कुमार,नरेन्द्र कुमार सिंह, बेयूटी कुमारी मीनाक्षी कुमारी,लीना कुमारी,शारदा सैल बाला ने अहम भूमिका निभाई है। प्रतिभा सम्मान समारोह में काफी संख्या में छात्र व छात्राओं के साथ साथ कई गणमान्य उपस्थित थे।





