रांची। सेलिब्रेशन का सीज़न आ चुका है। हम खुशियों के साथ त्योहारों के जश्न को यादगार बनाने के लिए तैयार हैं। बहुत से कपल्स के लिए ये दिन और भी खास होते हैं,जिनकी शादी या सालगिरह इन्हीं दिनों में आती है।या वे लोग जो अपने अनूठे रिश्ते को और भी खास बनाना चाहते हैं। ये वो पल हैं जब कपल्स एक दूसरे के लिए कमिटमेन्ट करते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि उनका प्यार सबसे खास और कीमती है। वे जानते हैं कि उन्हें अपने साथी से अच्छे बुरे हर पल में उतना ही प्यार मिलने वाला है।वे जानते हैं कि उनके जैसा प्यार कहीं ओर नहीं।





प्लेटिनम लव बैण्ड 95 फीसदी शुद्ध और दुर्लभ प्लेटिनम से बनाए जाते हैं, जो प्यार का प्रतीक हैं। ये उस प्यार का अहसास कराते हैं जो आधुनिक मूल्यों के साथ एक दूसरे के सम्मान करने,एक दूसरे की जीत पर खुशी जताने और एक साथ मिलकर ज़िम्मेदारियों को बांटने, पारम्परिक भूमिकाओं एवं लिंग से जुड़ी सभी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रेरित करता है। इसी खास प्यार का जश्न मनाने के लिए प्लेटिनम लव बैण्ड अपना नया कलेक्शन लेकर आए हैं। इस शानदार कलेक्शन को आकर्षक रीपीटिंग पैटर्न, विशेष टेक्सचर, भव्य लाइनों के साथ बड़ी ही खूबसूरती से डिज़ाइन किया गया है।प्लेटिनम लव बैण्ड्स को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि वे एक रिश्ते के खास पलों को परिभाषित करते हैं।वे प्यार की अभिव्यक्ति का परफेक्ट माध्यम हैं। ऐसे में ये अपने पार्टनर को देने के लिए बेहतरीन तोहफा है।जब आप अपने जीवन के सबसे खास व्यक्ति के साथ मिलकर भविष्य की यात्रा पर आगे बढ़ते हैं, तब ये पल आपके लिए सबसे खास होते हैं, जो आपके रिश्ते को नया आयाम देते हैं। इसी अटूट रिश्ते के प्यार को जताने के लिए आप नए सीज़न के कलेक्शन से अपना प्लेटिनम लव बैण्ड चुन सकते हैं।