प्रतिनिधि,सिमडेगा। रविवार को जिला परिषद डाक बंगला सिमडेगा में खरवार भोगता समाज विकास संघ सिमडेगा के तत्वाधान में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जगन्नाथ सिंह भोगता,केन्द्रीय महासचिव खरवार भोगता समाज विकास संघ झारखण्ड के द्वारा किया गया। बैठक की शुरुआत देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 ई० के महानायक अमर शहीद नीलाम्बर शाही भोगता एवं पीताम्बर शाही भोगता है चित्र पर माल्यार्पन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।





बैठक में मुख्य रूप से समाज का चहुमुखी विकास हो, साथ ही समाज में शैक्षणिक, सांस्कृति आर्थिक एवं राजनैतिक उत्थान आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। समाज के मजबूती एवं विस्तार के लिए सिमडेगा में खरवार भोगता समाज विकास संधू की प्रमण्डलीय कमिटि का गठन किया। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 फरवरी से दो दिवसीय सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन अपराह्न 03 बजे प्रतिनिधि सभा का शुभारम्भ किया जाएगा,जिस‌में केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी सहित रांची, खूंटी, लोहरदगा,गुमला एवं सिमडेगा के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।दूसरे दिन महासम्मेलन में प्रमण्डलीय कमिटि की घोषणा की जाएगी एवं सम्मेलन में प्रमण्ड‌लीय शहर में रोड शो किया जाएगा। महासम्मेलन के समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यन बाबूलाल मराण्डी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।





इस बैठक में प्रमण्डलीय समिति के संयोजक विश्व प्रधान गुमला उपस्थित हुए।भाजपा किसान मोर्चा के दक्षिण छोटानागपुर प्रमण्डल के सह प्रभारी मंगल सिंह भोगता, गुमला जिला अध्यक्ष जीते प्रधान, केन्द्रीय समिति सदस्य सुदर्शन भोगता, पूर्व केन्द्रीय संगठन मंत्री बलराम प्रधान, भोगता समाज विकास संघ मंबर पहाड़ अध्यक्ष घुसी सिंह, महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्य राखीमुनी देवी, लोहरदगा जिला संयोजक राजमोहन भोगता,कोलेबीए से रुपधर सिंह, शिवप्रसाद सिंह, धनेश्वर सिंह, गुमला जिला से सचिव भरत प्रधान, कृष्णा प्रध हीरा प्रधान, हीरालाल प्रधान, सिमडेगा जिला से सतीश प्रध ठेद प्रकाश, सुरजन प्रधान, खूंटी जिला से लालचंद प्रधान, कर्मनाथ प्रधान, अरुण प्रधान, बंधना प्रधान, रांची जिला से विश्रा प्रधान,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।