प्रतिनिधि,बिष्णुगढ़।बिष्णुगढ़ प्रखंड के सीएससी स्वास्थ्य केन्द्र बिष्णुगढ़ परिसर में फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आइ,डी,ए/एम डी ए/और मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम आयोजन किया गया,जिसकी अध्यछता प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोगाड़ी तथा संचालन चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने किया।
एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई
फाइलेरिया का उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आगामी 10 अगस्त 2023 को बूथ पर दवा दी जाएगी। 11-25 अगस्त 2023 तक घर घर जाकर योग्य लाभार्थी को फाइलेरिया रोधी दवा दी जाएगी। दूसरी ओर मिशन इन्द्रधनुष के तहत 7 अगस्त से 12अगस्त तक छूटे हुए गर्भवती माताओं,एवं 0-5 बर्ष के छूटे हुए बच्चें को टीकाकरण एएनएम द्वारा दी जाएगी।
बिष्णुगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा की फलेरिया उन्मूलन से कोई वंचित न रहे। मौके पर मधुसूदन प्रसाद,गुरु प्रसाद,शेख तैयब,बेलाल अंसारी, महिला दंत चिकित्सक डॉ प्रियंका सोनाली, डॉ वंदना, मेडिकल कर्मी,सहिया दीदी उपस्थित थे।





