प्रतिनिधि,चतरा। जिले के प्रतापपुर प्रखंड स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने की। इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों के अलावा, एएनएम, पीडीएस डीलर के अलावा प्रखड कार्यालय के कर्मी शामिल हुए। इस दौरान बीडीओ मुरली यादव ने कहा कि 10 अगस्त से फाइलेरिया कार्यक्रम शुरू हो रहा है। जिसमें शत प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया का खुराक देना है। उन्होंने आम लोगों से दवा खाने की अपील की है। बीडीओ ने कहा कि शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी से ही तैयरी की जा रही है। उन्होंने पंचायत के मुखिया से अपने पंचायत में वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर फाइलेरिया का ख़ुराक शत प्रतिशत लोगों को दिया जाय। इस पर चर्चा करने की बात कहीं। मौके और प्रमुख प्रतिनिधि कपिल पासवान, जिला परिषद प्रतिनिधि भोला साव, संतोष राणा, मुखिया बिरेन्द्र यादव, किशोर यादव के अलावा अन्य मौजूद थे।