प्रतिनिधि,बड़कागांव। हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा दो गांवों का चयन फाइलेरिया जांच के लिए किया गया है। इन गांवों में लगभग 300-300 ग्रामीणों का ब्लड सैंपल लेकर फलेरिया जांच किया जाएगा। फाइलेरिया के जांच के लिए रक्त संग्रह संध्या 8 बजे के बाद किया जाएगा, क्योंकि माइक्रोफाइलेरिया मनुष्य के शरीर में संध्या 8 बजे के बाद ही ब्लड में पाई जाती है।





फाइलेरिया को हम हाथी पांव के नाम से जानते हैं। इसका लक्षण पैर और हाथ में दिखता है। यदि एक बार किसी मनुष्य को फाइलेरिया हो जाए तो फिर ठीक होने वाला बीमारी नहीं है। इसीलिए सरकार के द्वारा साल में हर सामुदायिक केंद्र के अंतर्गत दो गांव का सेंटिनल और रैंडम क्षेत्र का चयन होता है, और इन्हीं गांवों में फाइलेरिया का जांच किया जाता है। 3 जून 2024 को बड़कागांव पंचायत के नटराज नगर गांव और 7 जून 2024 को नापोकला पंचायत के नपोकला गांव में फाइलेरिया जांच के लिए रक्त संग्रह किया जाना है।





बैठक में शामिल डॉ0 अविनाश कुमार, मुखिया रंजीत कुमार बड़कागांव पश्चिमी,आशीष कुमार,नवीन कुमार,तरुण कुमार मलेरिया तकनीकी सुपरवाइजर,नितेश रंजन,रितेश सिंह, अमित लाल गुप्ता,बीटीटी गोपी महतो,रोहित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।