प्रतिनिधि,चतरा।कान्हाचट्टी प्रखंड के सयाल बगीचा में फील्ड फायरिंग रेंज को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।बैठक की अध्यक्षता जिप उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी ने किया।
बिरजू तिवारी ने कहा कि फील्ड फायरिंग रेंज से 321 गांव प्रभावित हो रहा है। सरकार के खिलाफ इस लड़ाई में ग्रामीणों के साथ खड़े है।जान देंगे पर जमीन नहीं देंगे के नारों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।जिस प्रकार से फील्ड फायरिंग रेंज के विरोध में भीड़ उमड़ी है,वह किसी बड़े आंदोलन का संकेत देती दिख रही है।





