प्रतिनिधि,रांची। भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने आज अपने प्लेटफॉर्म पर पुराने एयर कंडीशनरों के लिए एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की। यह ऑफर ग्राहकों को अपने पुराने एसी को सर्वोत्तम मूल्य पर एक्सचेंज करने के लिए आसान और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। यह प्रोग्राम सभी तरह के एयर कंडीशनर पर लागू होगा। इस ऑफर को देश भर में फ्लिपकार्ट की पहुंच वाले सभी पिन कोड वाले इलाकों में शुरू किया जाएगा।
5 साल पहले खरीदे गए एयर कंडीशनर की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक ऊर्जा कुशल नए बीईई (ऊर्जा दक्षता ब्यूरो) 2022 रेटेड एयर कंडीशनर में अपग्रेड करने से एसी को चलाने का खर्च कम करने में मदद मिलेगी, जिसके परिणामस्वरूप ग्राहक ज्यादा बचत करने में सक्षम होंगे। टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध होने के नाते फ्लिपकार्ट ने उत्पन्न स्क्रैप के सुरक्षित और जिम्मेदार निपटान को सुनिश्चित करने के लिए प्रमाणित ई-कचरा रीसाइक्लिंग कंपनियों के साथ साझेदारी की है।





