प्रतिनिधि,चतरा। हंटरगंज थाना क्षेत्र के जबड़ा पंचायत अंतर्गत खजुरिया गांव निवासी ईश्वर यादव के 20 वर्षीय पुत्र रुपेश यादव का नवाडीह पनारी स्थित बन्द खदान में डूबा शव शनिवार को देर शाम 105 घंटे बाद बरामद किया गया।





आपको बताते चलें कि बीते गुरुवार को अपने जीजा के साथ बन्द खदान में घूमने आये रूपेश यादव की खदान के तालाब में डूबने से मौत हो गयी थी। शव को तालाब से निकालने के लिए रांची से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। परन्तु काफी प्रयास के बाद भी टीम शव को ढूंढ नहीं पाई। वहीं स्थानीय प्रखंड प्रशासन व जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मुस्तैद बने रहे। पानी की अधिकता के कारण शव ढूंढने में परेशानी को देखते हुए जिला व प्रखंड प्रशासन ने पानी को खदान से निकालने के लिए तीन मोटर पम्प का प्रयोग किया।इस सफल प्रयोग व प्रयास के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से अंततः शव को निकाल लिया गया।