पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।जिले के हिरणपुर थाना परिसर में हिरणपुर अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की आवश्यक बैठक संपन्न हुई।विधायक दल से आए हुए मोहनलाल प्रसाद भगत,कमल घाटी से समाद अंसारी ने विविधता एवं सामाजिक सौहार्द के साथ बकरीद पर्व को मनाने का अनुरोध उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से किया।
बैठक में हिरणपुर अंचल अधिकारी ने कहा कि हर एक मुख्य जगह पर प्रशासन बल तैनात रहेंगे एवं चारों तरफ निगरानी रखेंगे।किसी प्रकार की कोई समस्या न उत्पन्न हो,समस्या होने पर त्वरित उचित कार्रवाई किया जाएगा। सभी शांति एवं सौहार्दपूर्ण रूप से बकरीद पर्व मनाएं एवं नमाज अदा के बाद खुले में कुर्बानी ना किया जाए घरों के अंदर ही कुर्बानी करें।
थाना प्रभारी ने भी सभी को सौहार्द पूर्वक बकरीद पर्व मनाने को कहा। इस बैठक में जबरदाहा पंचायत के मुखिया पति राजेश मुर्मू एवं अंचल क्षेत्र के गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।





