बचरा उतरी पंचायत की मुखिया ने किया फुटबॉल का वितरण ग्रामीणों





क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देना मेरी प्राथमिकता : गुंजन





प्रतिनिधि,पिपरवार(चतरा)।सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के सीएसआर योजना के तहत बचरा उतरी पंचायत की मुखिया सह महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह के द्वारा एक सादे समारोह का आयोजन कर आवासीय बचरा बस्ती के युवाओं के बीच फुटबॉल का वितरण किया।





इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को बढ़ावा देना मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य तन और स्वस्थ्य मन के लिए खेलकूद बहुत ही जरूरी है, इसलिए स्कूली बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर बचरा उतरी पंचायत के बचरा बस्ती के ग्रामी देंण उपस्थित थे।