प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा चार नंबर चौक पर 2 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें 76 लोगों का शुगर, ब्लड प्रेशर एवं अन्य तरह की सामान्य जांच की गई। यह जांच शिविर डाक्टर डीके सहाय की देखरेख में एकयुमेंटिस कंपनी के द्वारा निःशुल्क आयोजित की गई थी। बारिश के कारण जांच कराने वाले मरीज की रफ्तार शुरुआत में काफी धीमी रही।बाद में धीरे-धीरे काफी संख्या में मरीज पहुंचे‌ सभी की बारी बारी से जांच की गई। जांच के उपरांत शुगर के मरीजों का इलाज किया गया और परहेज के साथ रहने की सलाह दी गई। इस अवसर पर मंटू यादव, नागेन्द्र प्रसाद समेत अन्य लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाई।