प्रतिनिधि, पिपरवार (चतरा)। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा सपही नदी तट पर सीसीएल पिपरवार प्रबंधन के द्वारा बनवाया गया श्मशान घाट शेड पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इस शेड में लोगों के बैठने के लिए बनाया गया प्लेटफार्म का एक हिस्सा पूरी तरह से टूट गया है, बाकी का हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण श्मशान घाट पर अग्नि संस्कार के बाद शेड में बैठने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिपरवार कोयलांचल के विभिन्न आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने पिपरवार प्रबंधन से श्मशान घाट पर बने जर्जर शेड की मरम्मती कराने की मांग की है।





