पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।सामाजिक संस्था शंकरा हेल्पिंग एंड केयरिंग हैंड फाउंडेशन के संस्थापक शंकर दुबे की ओर से बुधवार को कांके के सदमा गांव में बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, किताब, ड्राइंग शीट,पेंसिल, रबर,कलर, सहित भोजन सामग्रियों का भी वितरण किया गया।





मौके पर शंकर दुबे ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक एवं जन्मसिद्ध अधिकार है।हम सभी सामाजिक संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को हर दम हर पल शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए तत्पर रहने की जरूरत है तथा उनके बीच शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाने की जरूरत है,जिससे भविष्य में शिक्षित और अच्छे नागरिक बन सकें।





इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी,विशाल कुमार राय,आकाश दुबे,संतोष कुमार सहित गांव के बच्चे और उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।