विशेष संवाददाता,रांची। भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा कि बच्चों के लिए जल्द से जल्द स्कूल बनाया जाएगा। इधर बरसात में स्कूल की एस्बैस्टस की छत गिर गई थी,जिससे बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई। जल्द से जल्द मासूम बच्चों के लिए पक्का स्कूल बनवा दिया जाएगा। इसमें सभी लोग मिलजुल कर सहयोग करें।
गुलाम मुस्तफा ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई भी धन नहीं है। शिक्षा अनमोल रतन है,जिसे कोई भी चुरा नहीं सकता। बच्चों को जल्द से जल्द नि:शुल्क शिक्षा सह पठन-पाठन सामग्री आदि देने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर सचिव रामेश्वर राम ने कहा कि 32 साल से सामाजिक काम भारतीय एकता कमेटी कर रही है,लेकिन सरकारी मदद नहीं मिलने से बहुत ज्यादा कठिनाई होती है। कार्यकारी अध्यक्ष उज्जवल आनंद और छोटू भाई ने कहा कि बच्चों को शुरू से नि:शुल्क शिक्षा दिया जा रहा है और आगे भी दिया जाएगा। सबों ने स्कूल बनाने में मदद करने की अपील की।





