प्रतिनिधि,बड़कागांव। हजारीबाग से आ रही जेएच 12 एफ 6482 नंबर की यमुना बोरवेल वाहन का ब्रेक फेल हो जाने के कारण 13 माइल के पास दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए।जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना में बोरवेल वाहन के एक वर्कर 30 वर्षीय दुर्गा बासकी ग्राम जामताड़ा निवासी का मौत हो गई। वही बोरवेल वर्कर रंजीत बेसरा ग्राम मुनियाडीह धनबाद निवासी को माथे में गंभीर चोट आई है।इसके अलावा बोरवेल वर्कर विनोद बास्की एवं छपन बास्की की हाथ व पैर में चोट आई है। तीनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में किया गया।





घटना के दौरान बोरवेल वाहन ने 13 माइल के पास एनटीपीसी स्कॉर्पियो और टैंपू को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण तीन अन्य लोग भी घायल हो गए।इनका इलाज हजारीबाग में किया जा रहा है।वहीं घायल बोरवेल वर्कर छपन बास्की ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर ने हम लोगों से कहा कि ब्रेक फेल हो गया है,तुम लोग गाड़ी से कूद जाओ।हम लोग गाड़ी से कूद गए जिसमें दुर्गा बास्की गाड़ी से कूदने के दौरान बिजली पोल से टकरा गया और छाती में पर गंभीर रूप से चोट आ गई।गाड़ी में हम लोग कुल 12 लोग सवार थे गाड़ी हजारीबाग सिंदूर के सुधीर नाम का व्यक्ति का है।





बोरवेल वाहन के ड्राइवर अरविंद टुडू ने बताया कि लिखलाही घाटी के पास से ही मेरे गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था,जिसमें कई वाहनों को बचाने के चक्कर में 3से 4 पोल को ठोकर लगा फिर भी गाड़ी नहीं रुका और 13 माइल के पास स्कॉर्पियो और टेंपो से टकरा गई।जोरदार टक्कर के कारण स्कॉर्पियो बड़े पेड़ से जा टकराया और क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें ड्राइवर को चोट आई है।