प्रतिनिधि,बड़कागांव।प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में पंचायत समिति की मासिक बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता प्रमुख फुलवा देवी एवं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने किया।
बैठक में शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग,कल्याण विभाग,कृषि विभाग,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,बिजली विभाग,थाना के पदाधिकारी और जेएसएलपीएस के अलावा कई विभाग के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बारी-बारी से सभी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अंचलाधिकारी को अंचल में लंबित कार्यों को जल्द निपटारा करने के लिए कहा गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं उप प्रमुख वचन देव कुमार ने सभी विभागों को पारदर्शिता के साथ कार्यों को निष्पादन करने के लिए कहा।
मौके पर उपस्थित पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने अखबार में छपी खबरों का हवाला देते हुए चिकित्सा पदाधिकारी को अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड चालकों पर चिन्हित कर विधि सम्मत कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही बड़कागांव बूढ़ना घाटी में लगातार हो रहे एक्सीडेंट से पीड़ित लोगों को तुरंत एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध कराने हेतु 24 घंटा टीपी 5 में एक एंबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की ताकि घायल व्यक्तियों को अभिलंब अस्पताल पहुंचाया जा सके। पुलिस को जल्द से जल्द पंचायत समिति सदस्य स्वर्गीय मोहन महतो हत्याकांड का उद्वेदन करने के लिए कहा गया।
मासिक बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख फुलवा देवी,बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल,सीओ बालेश्वर राम साहू,एसआई भगवान सिंह,उप प्रमुख वचनदेव कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार,मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार,पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर,उपेंद्र कुमार प्रसाद,प्रभु राम, रंजीत चौबे,गणेश साव, कृष्णा राम, बभनी देवी,उर्मिला कुमारी, गीता देवी,संगीता कुमारी,सुनीता देवी, सुमन देवी, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइंया, सहेश कुमार, गिरिधरी साव, मुनेश्वर गांझू,सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत निराला,विशेश्वर नाथ चौबे,पंचायती राज समन्वयक आशीष पासवान, मुखिया प्रभु महतो, कविता देवी, बीएओ रवि रंजन, कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज, प्रदीप तिर्की, बीपीएम प्रहलाद गुप्ता, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पूजा रॉय, रुखसाना परवीन, बीपीएम रामप्रकाश कुमार, बीपीओ हीरो महतो, अरुण पासवान के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।





