पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़कागांव पुलिस अनुमंडलीय पदाधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी करवाई करते हुए बड़कागांव प्रखंड के 13 माइल से 81 किलो अवैध अफीम का डोडा तथा एक सफेद रंग का मारुति बेन (बीआर 33 ए 9977) पकड़ाकर बड़कागांव थाना परिसर लाया गया, जिसके विरुद्ध बड़कागांव थाना कांड संख्या 260/23 के तहत धारा 15(C),22(C) स्वापक औषधि और मनप्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि कुछ अज्ञात मनचल लोग मारुति बेन में 6 प्लास्टिक बोरी में अवैध अफीम का डोडा बाहर लें जा रहा था, लेकिन पुलिस ने मनचले लोग का नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस को आते देख मनचले लोग गाड़ी छोड़ भाग गयें। करवाई एसआई प्रदीप कुमार महतो के अलावा पुलिस जवान के सशस्त्र दल शामिल थे।





