प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस ने छापामारी कर कई वर्षों से फरार दो वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कांड संख्या 204 / 17 प्राथमिकी अभियुक्त सीताराम साव ग्राम रावतपारा निवासी एवं कांड संख्या 160 /21 प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद अलाउद्दीन बड़कागांव निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।





थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि दोनों अभियुक्त अलग-अलग मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे थे।सीता राम साव हत्या के मामले में एवं मोहम्मद अलाउद्दीन रुपया लेकर ठगी करने के मामले को लेकर फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई और गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी आगे भी निरंतर जारी रहेगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।छापामारी दल में मुख्य रूप से पुअनी रितेश कुमार, स.अ.नी. बसंत भगत एवं बड़कागांव पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।