प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड कार्यालय में बीएलबीसी की बैठक की गई,जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे ने किया।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी बैंक प्रतिनिधि को निर्देश दिया सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही सभी योजनाओं को इस वित्तीय वर्ष में समय पर पूरा की जाए ताकि किसान लाभान्वित हो पाए ।





बीएलएबसी की बैठक में निलंबित कार्यों का निष्पादन की समीक्षा की गई।साथ ही झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना किसान ऋण माफी के तहत वैसे किसान जिनका अभी तक रिन माफ नहीं हुआ है, जिसकी मुख्य वजह उनका अकाउंट नंबर का आधार से लिंक ना हो पाना है।इसलिए वैसे सभी किसानों की सूची बनाकर उनको यथाशीघ्र सूचना दी जाए ताकि समय पर किसान अपने अकाउंट को आधार से लिंक करा कर ऋण माफी योजना की अहर्ता को पूरा कर इसका लाभ ले सके।साथ ही वैसे लाभुक केसीसी के वैसे लागू जिन का ऋण माफ हो चुका है।सरकार के द्वारा उनके बैंक खाते में पैसा आ चुका है। वह बैंक से लेनदेन करें।





बड़कागांव प्रखंड में पीएफएमई वन डिस्टिक वन प्लान के तहत गुरु व्यवसायियों को उनके उत्पाद का बेहतर दाम मिल सके इसके लिए पैकेजिंग के तहत लोन प्रखंड में स्थापित विभिन्न बैंक लोन दे रही है । इस लोन पर सरकार द्वारा 35% की सब्सिडी भी दी जा रही है। अतः इस व्यवसाय से जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले इसके लिए कार्य योजना तैयार की गई। इसके अलावा प्रखंड में चलाई जा रही अन्य विकास योजनाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं अतिशीघ्र योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया गया।





हजारीबाग जिला अग्रणी प्रबंधक सुधाकर पांडे, बड़कागांव बैंक ऑफ इंडिया शाखा के मुख्य प्रबंधक विभूति सिन्हा, एसबीआई प्रबधंक जयदीप सेन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि रंजन, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ,सहायक तकनीकी प्रबधक श्याम कृष्ण देव, बैंक ऑफ इंडिया वरीय प्रबंधक रामचंद्र सोरेन आईडीबीआई अखिलेश शर्मा मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रखंड हीरो महतो, समन्वयक पदाधिकारी सहित कई लोग उपस्थित हुए।