प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव बस स्टैंड में इन दिनों घरों के नालियों से निकले गंदा पानी जमा हो जा रहा है एवं नाली नहीं रहने के कारण बस स्टैंड कीचड़ में तब्दील हो गया है। कीचड़ रहने के कारण मुसाफिरों को कीचड़ से होकर बसों में सवार होना एवं उतरना पड़ रहा है।





मामले को लेकर बड़कागांव मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर एवं मुखिया तकरीमुल्लाह खान ने कहा के बस स्टैंड की समस्या को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे से मुलाकात कर हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। बस स्टैंड के किनारे दुकान, फल का स्टॉल एवं मेडिकल चला रहे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।





बड़कागांव बस स्टैंड के बगल में 43 सालों से मेडिकल चला रहे डॉक्टर बालेश्वर महतो ने कहा कि नाली एवं वर्षा के पानी दुकान के बाहर बस स्टैंड में जमा हो जाने के कारण हम दुकानदारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ जमा होने के कारण ग्राहक हमारे दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं,जिससे हमारी दुकानदारी ठप हो रही है। बस स्टैंड के पास नाली निर्माण कराने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।