प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव मध्य पंचायत भवन में वन अधिकार समिति की गठन को लेकर ग्राम सभा हुई। अध्यक्षता मुखिया मो तकरीमूल्ला खान व संचालन रोजगार सेवक सुबोध कुमार ने किया। उक्त ग्राम सभा में अध्यक्ष पद एवं सचिव पद व सदस्य का चुनाव किया गया। संजय कुमार रवि को अध्यक्ष,सचिव मालती देवी को चुना गया। चुने गए अध्यक्ष एवं सचिव को मुखिया मोहम्मद तकरीमूला खान एवं ग्रामीणों ने फूल माला से स्वागत किया गया।





सदस्य में उर्मिला देवी, करुणा देवी ,रीना देवी, संजू देवी, लीलावती देवी, मंजू देवी ,ज्योति कुमारी ,संजय राम, कैलाश राम, विजय कुमार, छुन्नू रविदास, उमेश कुमार ,संतोष राम को चुना गया।





मौके पर पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, उप मुखिया अमर राणा,वार्ड सदस्य गणेश राम ,निर्मला देवी, सीमा देवी, सविता देवी, सपना देवी, मुखिया प्रतिनिधि मजहर अली, हीरा साव, वार्ड सदस्य लीला देवी , प्रेमलता कुमारी,समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।