बड़कागांव में भारतीय जीवन बीमा निगम का बीमा मित्र सेवा केंद्र का उद्घाटन





देश के विकास में एलआईसी का बेहतर एवं बड़ा सहयोग है:मुख्य प्रबंधक





प्रतिनिधि,बड़कागांव।बड़कागांव- टंडवा रोड स्थित बेल चौक के समीप पूर्व मुखिया अनीता देवी के आवास में भारतीय जीवन बीमा निगम का बीमा मित्र सेवा केंद्र का उद्घाटन हजारीबाग के मुख्य प्रबंधक विनोद कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया।





इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य प्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना 1956 में की गई। इसकी स्थापना देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी,जो आज 23 करोड़ ग्राहकों का सुरक्षा पहुंचाकर अपने मापदंड पर खरा उतार रही है। साथ ही साथ देश के विकास में बेहतर एवं बड़ा सहयोग किया जा रहा है। इस निगम को अब हर जुबान पर एलआईसी के नाम से भी जाना जाता है। 67 वर्ष के उतार-चढ़ाव में लोगों का जुड़ाव एवं विश्वास बढ़ती जा रही है। बीमा धारा को बेहतर सेवा देते हुए अब यह हर घर तक पहुंच गया है। कोरोना काल में एलआईसी का अहम भूमिका निभाते हुए लोगों को सुरक्षा देने का काम किया। हजारीबाग शाखा के माध्यम से पांच सैटेलाइट कार्यालय संचालित हो रही है और इसी उद्देश्य से अभिकर्ता रवि टोप्पो के नेतृत्व में बड़कागांव औद्योगिक क्षेत्र में भी ग्राहकों को सेवा देने के लिए यह ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया है। हालांकि हर अभिकर्ताओं के पॉकेट में एलआईसी कार्यालय खोलकर सेवा करने का अधिकार दे दिया गया है।





दिलीप पांडा ने कहा कि निगम भारत की अग्रणी कंपनी है। आपातकाल में देश को संभालने का काम करती है। सभी उम्र के लिए बीमा उपलब्ध कराती है। निगम स्वयं बढ़ रही है एवं देश को भी बढ़ा रही है। इसमें पूर्ण रूप से पैसा ग्राहकों का सुरक्षित रहता है। घर के कमाऊ व्यक्ति के आपातकाल में एलआईसी ही एक सहायक बनती है।





कार्यक्रम का संचालन अभिकर्ता रवि टोप्पो ने किया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया अनीता देवी, मोहन महतो, सूर्य कुमार सिंह, संजय कुमार, नरेश कुमार, सदानंद शर्मा, कृष्ण सिंह, बलदेव गंझू, राकेश मिश्रा, प्रभा देवी, बुद्धिनाथ महतो, जुगेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।