प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। कोयलांचल नगरी टंडवाबड़ी कार्रवाई: कोयलांचल को दहलाने की फिराक में जुटे भाकपा माओवादी के चार नक्सली गिरफ्तार को दहलाने की फिराक में जुटे चार भाकपा माओवादी समर्थकों को एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार स्थानीय पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर अपराधियों के मंसूबों को नाकामयाब कर दिया गया।
सोमवार को प्रेसवार्ता में डीएसपी शंभू कुमार सिंह व इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पदाधिकारी द्वारा दी गई सूचना के आलोक में एसआईटी का गठन कर हुम्बी व डेढगरहा जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया।जहां इनामी नक्सली मनोहर गंझू के सहयोगी बालूमाथ थाना क्षेत्र के बाराखेर निवासी 19 वर्षीय सुलेन्द्र गंझू पिता तेतर गंझू, टंडवा थाना क्षेत्र के गोडवार निवासी परमेश्वर गंझू पिता सोहराई गंझू तथा सुधन उर्फ नाटा उर्फ अजीत करमाली पिता सीटू करमाली एवं मारंगलोइया निवासी कुलदीप गंझू पिता रामेश्वर गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से भाकपा माओवादी समर्थन में 8 नक्सली पर्चा,चार मोबाइल फोन,दो मोटरसाइकिल जेएच 02 एच 0533 व जेएच 19 सी 2439 जब्त किया गया है।इस मामले में कांड संख्या 47/23 धारा 17 (1) (2) सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
आपको बता दें गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है,जिसमें कुलदीप गंझू के विरुद्ध टंडवा थाना में कांड संख्या 7/17 में धारा147/148/149/307/427 भादवि 3/4/27 आर्म्स एक्ट व 17 सीएलए एक्ट के मामले दर्ज हैं। जबकि परमेश्वर गंझू के विरुद्ध 271/22 के तहत धारा 420/379/ 511/34 भादवि तथा 30(2) कोल माइंस एक्ट व बालूमाथ थाना से आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
छापेमारी दल में इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, एएसआई अशोक कुमार,सपुनि राजेश राम, रंजीत सिंह, कुलेश्वर बेदिया समेत सराढू व शिवपुर पिकेट के जवान शामिल थे।





