वाराणसी।कस्टम के अधिकारियों ने बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजांह से लौटे एक यात्री को 33 लाख से अधिक सोने के साथ पकड़ा है।पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।



वाराणसी हवाई अड्डे पर प्लेन संख्या IX 184 से शारजांह से पहुंचा यात्री कस्टम अधिकारियों को संदिग्ध लगा।कस्टम के अधिकारियों ने उसकी और उसके सामान की तलाशी लेनी शुरू की।व्यक्ति के बेल्ट के हिस्से में सोने को पेस्ट बनाकर सिलाई की गयी थी।पकड़े गए सोने का कुल वजन 697.100 ग्राम है।जिसकी कुल कीमत 33,94,877/- है।

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति चार महीने पहले ही शारजाह गया था।पकड़े गये व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया है।कल उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।