वाराणसी।आध्यात्मिक नगरी काशी के पांडेयपुर की युवती को शराब पिलाकर अवैध संबंध बनाने,अश्लील तस्वीरें लेकर वायरल करने की धमकी देकर दो साल में कई बार दुष्कर्म का मामला सामने आया है।शनिवार को युवती की तहरीर पर लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना के यदुवंशी नगर अखाड़ा के ऋषि कुटीर निवासी संतोष कुमार व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

युवती का आरोप है कि युवक कॉलेज में बैचमेट हैं।आउटिंग के बहाने हॉस्टल से एक बार बाहर ले जाकर युवक ने युवती को जबरदस्ती शराब पिलायी और धोखे से अवैध संबंध बनाये और अश्लील तस्वीरें ले ली। इसके बाद युवक तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देता रहा और लगातार दो साल तक दुष्कर्म करता रहा।युवती ने कॉलेज के एक वाट्सएप ग्रुप में तस्वीरें वायरल करने के बाद केस दर्ज कराया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती पुणे के एक कॉलेज से बीएससी कर रही है। पटना शहर के यदुवंशी नगर अखाड़ा के ऋषि कुटीर के रहने वाले संतोष कुमार उसका बैचमेट है।युवती से पढ़ाई के दौरान संतोष ने दोस्ती की।संतोष ने एक दिन नाइट आउट के बहाने युवती को हॉस्टल से बाहर ले गया और धोखे से शराब पिलाकर अवैध संबंध बनाए और उसकी अश्लील तस्वीरें भी ले ली।संतोष तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर युवती को लोनावाला ले गया।संतोष ने वहां भी युवती से जबरन संबंध बनाए और विरोध करने पर मारापीटा। 26 जनवरी 2020 को मुंबई एयरपोर्ट पर मिला,वहां से एक होटल ले गया और शोषण किया।युवती प्रेग्नेंट हो गई तो संतोष ने गर्भपात करा दिया।संतोष के घर वालों को सब पता था।युवती की एक दोस्त ने बताया कि संतोष ने कई लोगों को इसी तरह धोखा दिया है।

युवती कोरोना महामारी की वजह से कॉलेज बन्द होने पर घर आ गई थी। संतोष युवती के घर 26 दिसंबर 2020 को आया और ब्लैकमेल करके होटल ले गया और जबरन शारीरिक शोषण किया।युवती 21 फरवरी 2021 को कॉलेज गई।संतोष यहाँ भी कई बार ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा। इसके बाद युवती घर आ गई।युवती ने कहा कि अब मुझे काॅलेज जाना है लेकिन पता चला कि संतोष ने निजी तस्वीरें कॉलेज ग्रुप में भी वायरल कर दिया है। इसके बाद युवती थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।