प्रतिनिधि,विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो - बुढगड्डा सड़क के मजबूती करण एवं चौड़ीकरण की स्वीकृति भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। यह सड़क सीमावर्ती प्रखंड के नावाडीह एवं बोकारो थर्मल पावर प्लांट को जोड़ती है।





बता दें कि इसी सड़क से इस क्षेत्र के लोग बीटीपीएस रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी करने के लिए आवागमन करते हैं। काफी पहले कालीकरण यह सड़क काफी जर्जर थी,जिससे आमलोगों को आवागमन करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। लिहाजा इस सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूती करण की सख्त जरूरत थी।मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने इस सड़क के मजबूती करण एवं चौड़ीकरण की मांग सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की थी।इसी के तहत केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस सड़क के नवनिर्माण की स्वीकृति दी है।





इस सड़क के नवनिर्माण होने से राहगीरों को आसानी होगी। सड़क के नवनिर्माण के लिए सेंट्रल रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड से 68 करोड़ 45 लाख रुपए का आवंटन किया गया है ‌। करीब एक वर्षों के अथक प्रयास से सड़क के नवनिर्माण होने की सुखद घड़ी आ गई है।अब शीघ्र हीं सड़क का नवनिर्माण का कार्य शुरू होगा और आम जनता को परेशानियों से निजात मिल सकेगी।