प्रतिनिधि,बड़कागांव। शुक्रवार रात्रि लगभग 1:30 बजे बरवाडीह हेठगड़ा के समीप से कुणाल साव की मुर्गी मालगाड़ी बोलेरो पिकअप वैन चोर उड़ा ले गए। मामले को लेकर पीड़ित कुणाल साव ने थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है।





पीड़ित ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को मैंने अपने वाहन अपने घर के समीप खड़ा कर रखा था, जिसका नंबर जेएच 02 एक्स 4661 है। सुबह जब उठा तो देखा कि मेरा वाहन घर के समीप खड़ा नहीं है। अगल-बगल पूछताछ की, लेकिन वाहन का पता नहीं चल पाया,जिसे लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। पिकअप वैन के ऊपर सपना ट्रेडर्स लिखा हुआ है। वाहन मालिक ने उक्त पिकअप वैन की जानकारी देने वालों को नगद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी 6207284360 इस नंबर पर दे सकते हैं।