पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता टुन्नू गोप बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण,बरही और पदमा में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं।इसी क्रम में पेयजल आपूर्ति को लेकर उपायुक्त हजारीबाग को पत्र प्रेषित कर उनका ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है।





पत्र में टुन्नू गोप ने लिखा है कि बरही विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। विभाग ने 10 जुलाई तक पेयजल आपूर्ति दुरूस्त करने की घोषणा की थी परन्तु दुर्भाग्यवश आज़ तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि एक माह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बाध्य हो कर जन आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।टुन्नू गोप के बरही विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होने से कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बरही से वह भी अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है, दावेदारों की संख्या बढ़ रही है।टुन्नू गोप दो बार भाजपा जिलाध्यक्ष और इस बार लोकसभा चुनाव में संयोजक की जवाबदेही बखूबी निभा चुके हैं।