प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बर्मामाइंस कैरेज कालोनी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आगामी 12 मार्च रविवार से 18 मार्च शनिवार तक होगी। कथा का वाचन जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी एवं जगद्गुरू नारायणाचार्य जी महाराज के शिष्य महंत केशवाचार्य जी महाराज करेंगे। प्रतिदिन कथा का शुभारंभ संध्या 4 बजे से होगा एवं समापन संध्या 6 बजे होगा। इस दौरान कथा वाचक अलग-अलग प्रसंगों से भक्तों को रूबरू कराएंगे।
19 को महाभंडारा का आयोजन
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 12 मार्च को सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी,जो कैरेज कालोनी पानी टंकी से प्रारंभ होकर सोनारी दोमुहानी तक जाएगी। तत्पश्चात वहां से कलश में जल लेकर कथा स्थल पहुंचेगी। सप्ताहिक कथा का समापन 19 मार्च को हवन एवं पुर्णाहूति के साथ होगी। तत्पश्चात लोग महाप्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।





