प्रतिनिधि,जमशेदपुर।होली पर्व के मद्देनजर सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कंचननगर में टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के अवैध विदेशी शराब जब्त किया है। इस दौरान छापेमारी की भनक लगते ही शराब विक्रेता फरार होने में सफल रहा। जिसके विरुद्ध टीम ने मामला भी दर्ज कराया है। मौके से टीम ने कुल 244.74 लीटर विदेशी शराब भी बरामद किया है।